नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज): अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में रविदास जयंती के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। प्रार्थना सभा के दौरान छात्रों ने निर्गुण भक्त कवि रविदास जी की वाणी को सुना व उनके सबद भी गुनगुनाए। विद्यालय की एक शिक्षिका ने छात्रों को संत रविदास जी के जीवन परिचय से परिचित करवाया गया। उन्होंने संत रविदास के शब्द दोहराये “ब्राह्मण मत पूजिए जो होवें गुणहीन, पूजिए चरण चंडाल के जो होवे गुण प्रवीण”। अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की निर्देशिका एवं प्रधानाचार्या दविंदर साहनी ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि महापुरुषों के जीवन, उनकी शिक्षाओं व जीवन मूल्यों को ग्रहण करके एक साधारण व्यक्ति भी विशिष्ट बन सकता है। हम उनके जीवन परिचय तथा शिक्षाओं से ही संस्कार प्राप्त कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि वैभव व समृद्धि से परिपूर्ण व्यक्ति यदि चाहे तो भी बाजार से संस्कारों की प्राप्ति नहीं कर सकता । उसके लिए उसे महापुरुषों की शिक्षाओं को अपने व्यवहार में लाना ही होगा। प्रधानाचार्या एवम् निर्देशिका जी ने छात्रों से रविदास जी की शिक्षाओं से संबंधित प्रश्न भी पूछे व छात्रों को पुरस्कृत किया। अध्यक्ष अनिल जैन एवं उपाध्यक्ष सचिन जैन ने मानवीय गुणों को ग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित किया
Breakng
- जिला ओपन एथलेटिक्स टूर्नामेंट में द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के 4 खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण और 3 रजत पदक
- नाहन में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, घंटों बरसे पत्थर; एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
Friday, October 23
