नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ): – हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की तहसील नाहन के अंतर्गत मेट्रो डेकोरेटिव प्राइवेट लिमिटेड, कालाअंब उद्योग में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर एवं चतुर्थ वाहिनी गृह रक्षक विभाग सिरमौर, अग्निशमन विभाग, नाहन के संयुक्त तत्वावधान में आज अग्नि सुरक्षा एवं बचाव अभियान पर मौक अभ्यास का आयोजन किया गया। गृह रक्षक चतुर्थ वाहिनी, सिरमौर के आदेशक तोताराम शर्मा ने बताया कि इस मौक अभ्यास को करवाने का उद्देश्य उद्योगों में लगातार बढ़ रही आगजनी की घटनाओं एवं आने वाले ग्रीष्म ऋतु में इनकी बढ़ोतरी को मध्य नजर रखते हुए इस तरह के फायर सेफ्टी एवं मौक अभ्यास उद्योगों में आयोजित करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी उद्योग में 16 फरवरी को एक स्टोर में आगजनी की घटना सामने आई थी जिस के त्वरित प्रभाव से अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीमों ने निष्क्रिय किया था। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस तरह के मौक अभ्यास से अग्निशमन विभाग एवं उद्योगों में कार्यरत श्रमिक, तकनीकी स्टाफ तथा उद्योगों के अग्निशमन अधिकारियों को इस संबंध में तैयार करना एवं जागरूक करना भी उद्देश्य होता है। इस कार्यक्रम में लगभग 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त उद्योगों के कर्मचारियों, अधिकारियों स्थानीय प्रशासन, गृह रक्षा विभाग के कर्मचारी, अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15
