नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की ऊंची चोटियों पर आज बर्फबारी हुई है। बर्फबारी होने से तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है। लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है।आज चूड़धार में नौवां हिमपात हुआ, वहीं साथ लगते उपमंडल संगड़ाह के नौहराधार व हरिपुरधार में भी आज सीजन का तीसरा हिमपात हुआ। चूड़धार में करीब आधा फुट ताजा हिमपात हुआ है, जबकि नौहराधार में केवल दो इंच बर्फ अब तक पड़ा है।सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के कुछ इलाकों में औलावृष्टि भी हुई है। गौरतलब है कि आज शनिवार सुबह से ही सिरमौर के ऊपरी क्षेत्रों में धुप खिली हुई थी। मगर दोपहर बाद अचानक ही बर्फ गिरनी शुरू हुई। बर्फबारी होने से लोगों के चेहरे भी खिल उठे।
Breakng
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
Tuesday, July 21
