नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नवयुवक मंडल नैनीधार द्वारा आज नेहरू युवा केन्द्र के सहयोजन से खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता खंड स्तरीय करवाई गई। जिसमें कबड्डी में15 काटीम तथा वॉलीबाल में 16 टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के मुख्यातिथि मदन ठाकुर पूर्व अध्यक्ष नवयुवक मंडल नैनीधार रहे।कबड्डी में प्रथम विजेता नैनीधार की टीम रही, जबकि द्वितीय विजेता शंखोली की टीम रही। वहीं वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रथम विजेता शंखोली और द्वितीय विजेता नैनीधार रहा। एथेलेटिक्स में 100 मीटर आयुष ठाकुर प्रथम, 200 मीटर विशाल भारद्वाज प्रथम और 1500 मीटर में मनीष ठाकुर प्रथम रहे।वहीं लम्बी कूद प्रतियोगिता में रणवीर राणा प्रथम रहे। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 5100 रुपये तथा ट्रॉफी द्वितीय पुरस्कार 2100 रुपये तथा ट्रॉफी दी गई। इस दौरान नवयुवक मंडल के चमेल ठाकुर, अनिल ठाकुर, अमित ठाकुर, श्याम सिंह, अशोक ठाकुर, सचिन ठाकुर, रणवीर राणा, रवीन्द्र ठाकुर, निका राम, चत्तर ठाकुर, पंकज ठाकुर उपस्थित रहे।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
