नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में अवैध खनन के खिलाफ ख़बर लगाने पर पत्रकार का अपहरण करने व हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप कांग्रेस के पूर्व विधायक पर लगाए हैं।पुलिस जानकारी के अनुसार, पत्रकार जसवीर सिंह अपने घर के नजदीक यमुना विहार में सैर कर रहे थे इसी दौरान बाइक और एक यूटिलिटी में 5-6 लोग आए और पत्रकार को जबरन उठाकर यमुना के रास्ते पुर्व विधायक किरनेश जंग के क्रेशर पर ले गए जहां पत्रकार को बंधक बनाया गया, उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान पत्रकार को अवैध खनन के खिलाफ खबर न लगाने की धमकियां दी गई। इतना ही नहीं पत्रकार की पत्नी को भी फोन कर धमकाया गया कि अगर पत्रकार ने खनन के खिलाफ लिखना नहीं छोड़ा तो जान से मार दिया जाएगा।उसके बाद पुलिस पत्रकार को क्रेशर से छुड़वाकर थाने लेकर गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। इस बारे में जसवीर सिंह ने बताया कि यमुना नदी में पाइप डालकर अवैध खनन किया जा रहा था जिसकी खबर उन्होंने चार दिन पहले लगाई थी। इस खबर से बोखलाए पूर्व विधायक और उनके लोगों ने उन पर हमला किया है।जिस वक्त उनके साथ मारपीट हो रही थी उसी वक्त पूर्व विधायक किरनेश जंग, प्रदीप चौहान भी क्रेशर पर मौजूद थे और उन्होंने भी उनके साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि जिस वक्त वह घर के पास सैर कर रहे थे उनका एक मित्र भी सैर कर रहा था जिसके सामने उनको जसवंत सिंह ठक्कर, साहिल, सोनू, मोनू, और अन्य कई लोगों द्वारा जबरन गाड़ी में डालकर अपहरण किया गया और पूर्व विधायक किरनेश जंग के क्रेशर पर ले जाकर उनके साथ मारपीट की गई। इस दौरान उनका पर्स मोबाइल और 5000 रूपए की नकदी भी छीन ली गई। जसवीर सिंह ने आरोप लगाए कि इस दौरान क्रेशर पर ले जाकर उनकी जबरन वीडियो बनाई गई उनसे कई कोरे कागजों पर दस्तखत लिए गए। इतना ही नहीं मारपीट कर उनका वीडियो बनाया पर उसमें कई नेताओं के नाम भी बुलवाए गए।जसवीर सिंह ने बताया कि जिस वक्त वह थाने में अपनी रिपोर्ट दर्ज करवा रहे थे, उस वक्त भी पूर्व विधायक के गुंडे थाने के बाहर इक्ट्ठा थे और उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। कई अन्य लोगों को भी विधायक के गुंडे थाने के बाहर जान से मारने की धमकियां दे रहे थे।इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी अदिति सिंह ने बताया कि जसवीर सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि गंभीरता को देखते हुए पुलिस अपना काम निष्पक्ष होकर कर रही है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
