नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत राजकीय महाविद्यालय शिलाई, राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह और राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तारूवाला में ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा निर्वाचन के दौरान इन स्ट्रांग रूम में मतदान के उपरांत इवीएम मशीनों को रिसीव कर यहां रखा जायेगा और उसके उपरांत मतगणना के लिए निर्धारित स्थल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन तक पूरी सुरक्षा के साथ ले जाया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूमों की सुरक्षा और दूसरी व्यवस्थाओं के दृष्टिगत जानकारी भी हासिल की।उपायुक्त ने इस अवसर पर संबंधित एसडीएम, पुलिस अधिकारियों तथा निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन स्ट्रांग रूम की सुरक्षा चाक-चौबंद रखी जाये। इस अवसर पर एस.डी.एम. पावंटा साहिब गुंजीत चीमा, एस.डी.एम.शिलाई, एस.डी.एम संगड़ाह सुनील कुमार कायथ के अलावा पुलिस व अन्य निर्वाचन अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
