नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे देखने को मिल रहे हैं। मामला जिला सिरमौर के पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाइवे 07 पर कोलर के समीप का है, यहां एक निजी काशमी बस और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरा बुरी तरह जख्मी हुआ है। हादसे में घायल बाइक चालक को तुरंत मेडिकल कालेज नाहन के जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। मृतक की पहचान अलबेल सिंह (30) पुत्र जगदीश निवासी गांव मधाना, पंचायत बाड़थल मधाना के रूप में हुई है। वहीं बाइक चालक धनवीर सिंह (34) पुत्र दलीप सिंह निवासी गांव मधाना गंभीर रूप से घायल हुआ है।जानकारी के मुताबिक, निजी बस एचपी- 71ए- 0672 और मोटरसाइकिल नंबर एचपी- 71-3433 की कोलर गांव के समीप जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे अलबेल सिंह मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक धनवीर सिंह बुरी तरह जख्मी हुआ है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।हादसे की सूचना मिलते ही माजरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसका पांवटा अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
Breakng
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
- पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Monday, June 15
