नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला मुख्यालय नाहन के संयम होटल पक्का टैंक में आज प्रांत के संगठन मंत्री नीरज गोयल की अध्यक्षता में भारत विकास परिषद नाहन शाखा के चुनाव सर्वसम्मति संपन्न हुए। जिसमें लायक राम भारद्वाज को एक बार फिर अध्यक्ष चुना गया। वहीं सचिव पद के लिए जगत राम शर्मा को चुना गया। इन दोनों के लिए अनुमोदन ओंकार जामवाल द्वारा किया गया।कोषाध्यक्ष पद के लिए मीरा शर्मा को चुना गया। इसका अनुमोदन सत्यम शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर प्रांत चुनाव पर्यवेक्षक नीरज गोयल ने सम्पर्क और संस्कार को सबसे अधिक अधिमान देने की बात कही और इस संगठन को और आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्धता पर जोर दिया। अध्यक्ष लायक राम भारद्वाज ने पूरे वर्ष की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर प्रो. अमर सिंह चौहान, डा. सुरेश जोशी, ओंकार जामवाल, यशपाल शर्मा व वी.सी. जैन ने अपने-अपने विचार रखें कि इस संस्था को आगे कैसे बढ़ाए तथा समाज में सामाजिक गतिविधियां कैसे बढ़ाई जाएं। पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को प्रतिबद्ध होने पर जोर दिया। प्लास्टिक जैसी चीजों का प्रयोग न करने पर बल दिया जाए तथा बच्चों में पनप रही नशे की प्रवृत्ति पर भी प्रतिबंध लगाने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि बच्चों को संस्कारित बनने पर बल दिया जाएं ताकि देश में बच्चे जो कि देश का भविष्य है वह आगे आए और उनको अच्छी शिक्षा दिलाने पर भी जोर दिया जाएगा। नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को नई कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारीयों को चयनित करने का अधिकार दिया गया और अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लिए सहमति बनी। मंच का संचालन सचिव सुनील दत्त शर्मा जी ने किया।इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय पर्यावरण समिति के सचिव ओंकार जामवाल तथा महिला प्रांत संयोगिता सत्यम शर्मा पांवटा साहिब शाखा के अध्यक्ष अनिल सैनी, विशाल बसंल भारत विकास परिषद के वरिष्ठ पूर्व पदाधिकारी विजय जैन, प्रोफेसर अमर सिंह चौहान, डॉक्टर सुरेश जोशी, राजेश भार्गव, अशोक सैनी, संजीव कुमार, पवन कमल, कृष्ण चन्द सोहल, प्रदीप शर्मा, सतीश रात्रा, मोहिन्द्र कवंर, जगदीश शर्मा, यशपाल शर्मा, महिला प्रमुख सुमन शर्मा अनुराधा मोहिल उपस्थित रहे।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
