Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»09-10 अप्रैल को नारग में आयोजित होगा मां नगरकोटी मेला : डॉ. संजीव कुमार धीमान
    सिरमौर

    09-10 अप्रैल को नारग में आयोजित होगा मां नगरकोटी मेला : डॉ. संजीव कुमार धीमान

    By Himachal VartaMarch 5, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):– एलसिरमौर जिला का पारंपरिक एवं प्रसिद्व जिला स्तरीय मां नगरकोटी मेला इस बार 09 और 10 अप्रैल, 2024 को काली केहड़ क्रिकेट मैदान नारग में बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। अध्यक्ष मां नगरकोटी मेला कमेटी एवं एसडीएम सराहां डॉ0 संजीव कुमार धीमान ने  ग्राम पंचायत हाल नारग में मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी जानकारी। उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ 09 अप्रैल को मां नगरकोटी देवी की पारंपरिक पूजा अर्चना से होगा। इसके उपरांत मां नगरकोटी देवी की पालकी की शोभायात्रा मंदिर से काली केहड़  मैदान तक पारंपरिक वाद्य यन्त्रों के साथ लोगों के दर्शन के लिए निकाली जाएगी, जिसमें सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि मेले के दोनों दिन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे और प्रदेश के कलाकारों को भी आमंत्रित किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी और प्रदेश के प्रसिद्व लोक कलाकारों को भी आमंत्रित किया जाएगा। मेले के दौरान स्थानीय स्कूलों के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे तथा विभिन्न खेल व कबड्डी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। मेले के अंतिम दिन 10 अप्रैल को विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश व देश के अन्य राज्यों के पुरुष पहलवान भाग लेंगे। इसके अलावा मटका फोड़ व रस्साकशी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि मेले को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए बैठक में विभिन्न उप समितियों का गठन कर दिया गया है, जिसमें कार्यकारी समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम उप समिति, वित्त एवं लेखा, स्वागत व प्लाॅट आवंटन इत्यादि समितियां शामिल हैं। उन्होंने सभी सदस्यों से मेले के आयोजन में अपना रचनात्मक सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान तीन दिनों तक मेला आयोजन स्थल पर  दुकानें लगाई जाएंगी और दुकानें लगाने के लिए प्लांटों की नीलामी की जाएगी। बैठक में मेले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर पच्छाद मंडल अध्यक्ष रणधीर सिंह पंवार, नायब तहसीलदार नारग दीपक सूद, खंड विकास अधिकारी रमेश शर्मा, प्रधान व्यापार मंडल नारग मुकेश वर्मा, प्रधानाचार्य वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नारग रोहित वर्मा, मेला समिति के सदस्य,  विभिन्न पंचायतों के प्रधान, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। 

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.