Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सरकार का पेंशनर्स के साथ किया भद्दा मजाक बहुत मंहगा पड़ेगा – जिला पेंशनर्स संघ प्रवक्ता
    सिरमौर

    सरकार का पेंशनर्स के साथ किया भद्दा मजाक बहुत मंहगा पड़ेगा – जिला पेंशनर्स संघ प्रवक्ता

    By Himachal VartaMarch 5, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-  सिरमौर जिला पेंशनर संघ के प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने प्रदेश सरकार पर राज्य के पेंशनरों के साथ भद्दा मजाक करने का आरोप लगाया है। प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा पेंशनरों को जारी 4% महंगाई भत्ते की किस्त के एरियर और छठे वेतन आयोग के अनुसार बड़ी हुई पेंशन के एरियर के भुगतान के बारे में जारी अधिसूचना का हवाला देते हुए मे मेलाराम शर्मा ने बताया कि उक्त अधिसूचना के अनुसार जुलाई 2022 से मार्च 2024 तक 21 महिने के 4% डीए एरियर का भुगतान 1.5% प्रतिमाह की दर से 67 किश्तों में  यानी 5 साल 7 महीने तक  करने के इस फरमान से बुढ़ापे का कठिन  जीवन जी रहे पेंशनरों को भारी ठेस पहुंची है। दूसरी और छठे वेतन आयोग के अनुसार 1.1.2016 से 1/2022 तक पेंशनरों की बढ़ी हुई पेंशन का एरियर 0.25% पर माह के हिसाब से 400 क़िस्तों यानी 33 वर्षों तक देने का बचकाना फरमान जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि ऐसा कौन सा सेवानिवृत अधिकारी या कर्मचारी होगा जो सेवानिवृत्ति के बाद 33 वर्षों तक बढ़ी हुई पेंशन के एरियर के इंतजार में जिंदा रहेगा।उन्होंने कहा कि जिस पेंशनर की उम्र वर्तमान में 60 वर्ष हुई है उसे 93 वर्ष की उम्र तक एरियर का भुगतान होगा और जिसकी वर्तमान में उम्र 80 साल है उसे 113 साल की उम्र तक एरियर का भुगतान हो पाएगा। मेलाराम शर्मा ने कहा कि इस शर्मनाक अधिसूचना जारी करने वाली संवेदनहीन सरकार और सुझाव देने वाले वा फैसला लेने वाले अधिकारियों को भी हिसाब देख कर बूढ़े बुजुर्ग पेंशनरों के साथ इस तरह का बड़ा मजाक करते हुए कतई शर्म नहीं आई । उन्होंने कहा कि इस तरह की संवेदनहीन अधिसूचना प्रदेश के इतिहास में पहली मर्तबा जारी हुई है जिसे लाभार्थी पेंशनर्स बहुत आहत हुए हैं।उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि इस अधिसूचना को तुरंत रद्द करके पेंशनरों को एरियर का भुगतान एकमुश्त किया जाए अन्यथा बुढ़ापे के इस पड़ाव में उन्हें संघर्ष की राह अपनानी पड़ेगी और इसका खामियाजा चंद दिनों की मेहमान सुक्खू सरकार को भुगतना पड़ेगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.