नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान में 8 मार्च 2024 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। लोकसभा चुनाव हेतु सिरमौर जिला के आइकन पदमश्री विद्यानंद सरैक भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
पी.ओ. डीआरडीए एवं सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभगिता यानि स्वीप के नोडल अधिकारी अभिषेक मित्तल ने यह जानकारी प्रदान की है।
अभिषेक मित्तल ने कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि इस मौके पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से भी आम जन को मतदान के लिए भी प्रेरित किया जायेगा।
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन
महिला दिवस के कार्यक्रम के अवसर पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जायेगा। इसमें नागरिकों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच करने के साथ ही निशुल्क दवा भी वितरित की जायेगी।
17 स्वयं सहायता समूह लगाएंगे प्रदर्शनियाँ
जिला के विभिन्न विकास खंडों के 17 स्वयं सहायता समूहों द्वारा इस मौके पर स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनियां भी लगाई जायेंगी।
स्वीप के नोडल अधिकारी ने बताया कि आम जन की सुविधा के लिए चौगान में इस अवसर पर आधार सेंटर भी स्थापित किया जायेगा, जहां पर इच्छुक व्यक्ति अपने नये आधार कार्ड बनवाने के साथ ही अपने आधार कार्ड की अपडेशन भी करवा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अवसर पर जिला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23
