नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने आज आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत नाहन के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के लिए स्थापित स्ट्रांग रूमों की सुरक्षा का जायजा लिया।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 के अन्तर्गत सिरमौर जिला की पांचों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन में की जायेगी।उन्होंने कहा कि मतदान के उपरांत सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को मतगणना के लिए यहां पर रखा जायेगा और निर्धारित तिथि को मतगणना की जायेगी। इन स्ट्रांग रूम में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को कड़ी सुरक्षा में रखा जायेगा।जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूमों की सुरक्षा को चाक चौबंद बनाये रखने के लिए पुलिस और अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश भी दिए। इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन महेन्द्र ठाकुर, कानूनगो निर्वाचन हरीश शर्मा और अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
