Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    • पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
    • पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
    • माजरा में व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
    • परंपरागत खेलों को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»ठौड़ निवाड़ पंचायत में कूड़ा संयंत्र लगाने का ग्रामीणों का विरोध, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    सिरमौर

    ठौड़ निवाड़ पंचायत में कूड़ा संयंत्र लगाने का ग्रामीणों का विरोध, डीसी को सौंपा ज्ञापन

    By Himachal VartaMarch 7, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर जिला के राजगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत ठौड़ निवाड़ के ग्रामीण पंचायत में स्थापित किए जा रहे कूड़ा संयंत्र के विरोध में उतर गए है। कूड़ा संयंत्र खोले जाने की विरोध में आज ग्रामीण जिला मुख्यालय नाहन पहुंचे और पंचायत प्रधान रामस्वरूप की अध्यक्षता में DC सिरमौर को ज्ञापन सौंपकर कूड़ा संयंत्र दूसरे स्थान पर स्थापित करने की माँग की।
    पंचायत के लोगों ने बताया कि साल 2019 से लगातार कूड़ा संयंत्र खोलने का विरोध यहां पर ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है क्योंकि यहां कूड़ा संयंत्र खुलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा । लोगो ने बताया कि जिस स्थान को चयनित किया गया है उसके साथ स्कूल,प्राचीन मठ,प्राचीन पानी का चश्मा और लोगो की घासनिया है ऐसे में लोगो को यहाँ आने वाले समय मे परेशानियों का सामना करने पड़ेंगा।
    लोगों कहा कि इससे पूर्व डीसी सिरमौर रह चुके डॉ आरके परुथी इस स्थान का विजिट कर यहां कूड़ा संयंत्र स्थापित न करने का फैसला लिया था। मगर  बीते माह 29 फरवरी को यह भूमि नगर पंचायत राजगढ़ को स्थानांतरित की गई जिसके बाद एक बार फिर से यहां कूड़ा संयंत्र स्थापित करने का नगर पंचायत राजगढ़ द्वारा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने  कहा कि क्षेत्र में आसपास और भी कई स्थान है जहां पर कूड़ा संयंत्र को स्थापित किया जा सकता है।
    लोगों का यह भी कहना है कि यदि यहां कूड़ा संयंत्र स्थापित होता है तो यहां पहुंचने वाले टूरिस्ट से जो लोगों को आमदनी होती है उस पर भी बुरा असर पड़ेगा। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि संयंत्र स्थापित  होने पर यहां फसलों पर भी बुरा असर पड़ेगा क्योंकि यहाँ पशुओं की भरमार हो जाएगी।
    ग्रामीणों ने बताया कि नगर पंचायत राजगढ़ द्वारा यहां कूड़ा संयंत्र स्थापित करने को लेकर न तो पंचायत से एनओसी ली गई और न ही वन विभाग से। इसके साथ-साथ एनजीटीके मानकों को भी दरकिनार कर इस कूड़ा संयंत्र को आनन फानन में स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।
    इस प्रतिनिधि मंडल में पंचायत के कुशल राज सुनील चौहान राजेंद्र पुंडीर धनंजय कुमार सुरजीत सिंह आशीष कुमार गीता राम दयाराम संतराम बलदेव विक्रम सिंह समेत दो दर्जन अधिक लोग मौजूद रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    • पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
    • पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
    • माजरा में व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.