नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं को घरेलु गैस सिलेंडर में 100 की कटौती कर बड़ा उपहार दिया है। बीते 10 सालों में केंद्र की मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए जो कार्य किया वह अद्वितीय है।डॉ. राजीव बिंदल आज महाशिवरात्रि पर्व पर नाहन के 400 साल पुराने शिव मंदिर में शीश नवाने के बाद मीडिया से रूबरू होकर कहे। उन्होंने महाशिवरात्रि पर्व की प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आज भारतवर्ष में जितने भी भोलेनाथ के स्थान विकसित हुए हैं, वह केंद्र की मोदी सरकार की देन हैं। उन्होंने कहा कि आज महिला दिवस भी है।केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। बीते 40 सालों से विधानसभा व लोकसभा में 33 फीसदी महिलाओं को जो आरक्षण देना था वह राजनीति षड्यंत्र के तहत लटकाया गया था, लेकिन मोदी सरकार ने इस प्रस्ताव को पास कर महिलाओं को आज समाज में आगे लाकर खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि आज भारत बदल रहा है।
Breakng
- पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
- पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
- माजरा में व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
- परंपरागत खेलों को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- पच्छाद में ओलावृष्टि और तूफान ने तबाह की टमाटर-शिमला मिर्च की फ़सलें
- सुक्खू सरकार ने बल्क ड्रग पार्क को दी नई रफ्तार, 20 एमवीए बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए 28.50 करोड़ मंजूर
Monday, June 15
