नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली भूतमड़ी चूना पत्थर खदान पर भूस्खलन की चपेट में आने से 44 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक की पहचान मुल्तान सिंह पुत्र तुलसीराम साथ लगते गांव गनोग केस्थानीय लोगों के अनुसार सुबह यहां आम दिनों की तरह ब्लास्टिंग भी हुई थी, जबकि भूस्खलन बाद दोपहर हुआ। जानकारी देते हुए माइनिंग इंजीनियर डीके सिन्हा ने कहा कि उन्हें बताया गया कि संगड़ाह अस्पताल में पोस्टमार्टम नहीं हो रहे हैं, इसलिए शव को ददाहू ले जय गया। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक उनकी खदान पर काम नहीं करता था और वह संभवत घास काटने या अपने काम से यहां आया था। बीएमओ संगड़ाह डॉ अतुल भारद्वाज ने बताया कि यहां पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए सम्पर्क नहीं किया गया। घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
