Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»आधार कार्ड अवश्य अपडेट करवायें -एल.आर. वर्मा
    सिरमौर

    आधार कार्ड अवश्य अपडेट करवायें -एल.आर. वर्मा

    By Himachal VartaMarch 18, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( संजय सिंह)अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी सिरमौर एल.आर. वर्मा ने जिला के शिक्षा, चिकित्सा तथा बैंकों को निर्देश दिए हैं कि यह सभी संस्थान अपने विभागों द्वारा चलायी जा रही आधार मशीनों का शत प्रतिशत कार्य करना सुनिश्चित बनायें। उन्होंने अन्य विभागों को भी आधार सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने के निर्देश दिए हैं।
    अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी सिरमौर एल. आर. वर्मा आज शनिवार को नाहन में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की पांचवी तिमाही बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
    एल.आर. वर्मा ने जिला के निवासियों से अपने-अपने आधार कार्ड को अपडेट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जो लोग 10 साल पहले आधार कार्ड बनवा चुके हैं तथा एक बार भी इसे अपडेट नहीं करवाया है उन्हें अपने दस्तावेज आधार में अपडेट करवाने होंगे ताकि आधार सत्यापन में उन्हें कोई असुविधा न हो।
    उन्होंने कहा कि आधार अपडेशन की सुविधा आधार केंद्रों पर प्राप्त की जा सकती है या स्वयं भी अपलोड की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर व ई-मेल को अपडेट करवाना अति आवश्यक है!
    अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने जिला के निवासियों से अपने 0-5 वर्ष के बच्चों का नामांकन कराने की अपील भी की है। इसके साथ ही 5 और 15 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट पर भी जोर दिया है।
    उन्होंने आग्रह किया कि यदि आधार धारक द्वारा ऐसी आयु प्राप्त करने के 2 वर्ष के भीतर बायोमेट्रिक्स को अपडेट नहीं किया जाता है, तो आधार निष्क्रिय हो सकता है। उन्होंने कहा कि अनिवार्य बॉयोमीट्रिक अपडेशन 5-7 वर्ष तथा 15-17 वर्ष की आयु तक निःशुल्क उपलब्ध है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.