नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):– जिला के पांचो विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा 30 से अधिक नमो टी स्टाल लगाए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए सिरमौर जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने बताया कि सिरमौर जिला के हर विधानसभा क्षेत्र में महाविद्यालय परिसरों, चौक चौराहों और अधिक भीड़ वाले स्थानों में युवा मोर्चा की टीमें में अधिक से अधिक लोगों से संपर्क साधने का प्रयास करेंगे और उन्हें चाय पिलाने के बहाने देश भर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा माइक्रो डोनेशन अभियान का हिस्सा भी बनाएंगे । रणबीर ठाकुर ने बताया कि इस दौरान आम लोगों से नमो एप डाउनलोड करवा कर उन्हें माइक्रो डोनेशन के जरिए भारतीय जनता पार्टी के परिवार में शामिल कराया जाएगा। जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष ने बताया कि इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव घर-घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियां आम लोगों को बताएंगे और उन्हें आगामी लोकसभा इलेक्शन में मोदी सरकार को पुनः सत्तासीन करने के लिए वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे। रणबीर ठाकुर ने बताया की सिरमौर की युवा शक्ति ने इस बार ठान लिया है कि वह पूरे जिला से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुरेश कश्यप को अधिक से अधिक मतों से लीड देंगे ताकि उन्हें फिर से विजयी बनाकर लोकसभा भेजा जा सके।
Breakng
- पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
- पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
- माजरा में व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
- परंपरागत खेलों को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- पच्छाद में ओलावृष्टि और तूफान ने तबाह की टमाटर-शिमला मिर्च की फ़सलें
- सुक्खू सरकार ने बल्क ड्रग पार्क को दी नई रफ्तार, 20 एमवीए बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए 28.50 करोड़ मंजूर
Monday, June 15
