Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»खुले में कचरा फैलाने पर नाहन नप ने 4750 रुपये के काटे चालान
    सिरमौर

    खुले में कचरा फैलाने पर नाहन नप ने 4750 रुपये के काटे चालान

    By Himachal VartaMarch 21, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– खुले में गंदगी फैलने वालों पर नगर परिषद नाहन ने बड़ी कार्रवाई की है। खास बात ये है कि ये कार्रवाई किसी शिकायत के आधार पर नहीं, बल्कि स्वयं कचरे की छानबीन करने के बाद नगर परिषद ने इसे अंजाम दिया। नगर परिषद नाहन के सफाई निरीक्षक सुलेमान खान के नेतृत्व में शहर का औचक निरीक्षण किया गया।

    इस दौरान टीम ने चौगान मैदान से सटे सेल्फी प्वाइंट के सामने, मालरोड़ व गुन्नूघाट के समीप लगे कचरे के ढेर को खंगाला। कचरे के ढेर से निकले कागजात के आधार पर टीम ने पंजाब नेशनल बैंक का 2,000 रुपये का चालान काटा। वहीं माल रोड़ पर भी टीम को गंदगी दिखी तो यहां भी यूको बैंक का चालान काटते हुए टीम ने 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

    इसके साथ साथ नगर परिषद की टीम ने माल रोड़ पर सैनी स्वीट्स पर 500 और राजिंद्र दत्त पर 250 रुपये का चालान काटा। इस दौरान उनकी टीम में विनोद शर्मा, अमर प्रकाश और सोमप्रकाश भी शामिल रहे। नगर परिषद के सफाई निरीक्षक सुलेमान खान ने बताया कि खुले में गंदगी फैलाने वालों पर इसी तरह कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई बार नगर परिषद कचरा फैलाने वालों के चालान कर चुकी है। उन्होंने शहरवासियों के साथ साथ कारोबारियों से अपील की कि वह शहर को साफ सुथरा रखने में अपना सहयोग दें। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर ने कचरा फैलाने वालों के चालान काटने की पुष्टि की है। उन्होंने शहर को स्वच्छ रखने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। कहा, सफाई रखना सभी का नैतिक कर्तव्य भी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.