नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- नेशनल हेल्थ मिशन के तहत वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे पर जिला मुख्यालय नाहन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया आईजीएमसी शिमला से पहुँची टीम ने वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जाँच की।बीएमओ स्वास्थ्य ब्लॉक धगेडा डॉ मनीषा अग्रवाल ने बताया कि नेशनल हेल्थ मिशन द्वारा इस जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य की जांच हो रही है उन्होंने कहा कि जांच के दौरान मुख्य रूप से बहरापन को डायग्नोज करने पर जोर दिया जा रहा है। जिसके लिए आईएमसी शिमला से एक विशेष टीम भेजी गई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविर के पहले दिन आज 20 लोगों को डायग्नोज करने का लक्ष्य रखा गया है पहले दिन आस्था वेलफेयर सोसाइटी से जुड़े वरिष्ठ नागरिको की जाँच की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर इस तरह के स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाता है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
