Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सुक्खू सरकार ने बल्क ड्रग पार्क को दी नई रफ्तार, 20 एमवीए बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए 28.50 करोड़ मंजूर
    • 15 जून को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज, पांच स्थानों पर होगा राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास
    • मानसून से पहले लोक निर्माण विभाग अलर्ट मोड पर निगरानी
    • 03 जून को बस की टक्कर से जख्पी महिला की पीजीआई में मौत, चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
    • सिरमौर में 15 जून को आयोजित होगी जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल
    • ज़िला सोलन के विभिन्न स्थनों पर 15 जून को आपदा से निपटने के लिए होगी मॉक ड्रिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 13
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»एनजीटी के आदेशों पर गठित 5 विभागों की कमेटी ने निर्माणाधीन एनएच 707 का किया दौरा
    सिरमौर

    एनजीटी के आदेशों पर गठित 5 विभागों की कमेटी ने निर्माणाधीन एनएच 707 का किया दौरा

    By Himachal VartaMarch 23, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-  नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों पर गठित 5 विभागों की कमेटी ने निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 707 का दौरा किया। इस दौरान कंपनी के काम में भारी अनियमितताएं पाई गई कंपनी के कर्मचारी अनियमिताओं के संबंध में प्रशासनिक टीमों को सही जवाब नहीं दे पाए जिस पर कंपनी के अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगी।

    राष्ट्रीय राजमार्ग 707 के निर्माण में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। समय-समय पर सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय लोगों ने निर्माण में धांधलियों के संबंध में शिकायतें भी की है। इस बीच एनएच की खुदाई में निकली मिट्टी के अवैज्ञानिक डंपिंग को लेकर एनजीटी में भी पीआईएल दर्ज हुई है।शुक्रवार को एडीसी शिमला की अगवाई में एनजीटी द्वारा गठित टीम ने शिकायत में दर्शाए गए अवैध डंपिंग स्थलों का दौरा किया। इस दौरान एनजीटी द्वारा गठित टीम के समक्ष स्थानीय लोगों का जमकर गुस्सा फूटा। सबसे अधिक हंगामा गुम्मा बाजार में हुआ। यहां स्थानीय लोगों ने इस क्षेत्र में काम कर रही धतरवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।लोगों का आरोप था कि इस कंपनी ने सड़क निर्माण में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया है। अवैज्ञानिक ढंग से डंपिंग की गई है। जिसकी वजह से स्थानीय लोगों की बहुत सी जमीन, घर, लिंक रोड, पुराने रास्ते, सिंचाई की नहरें और पेजल स्कीमें नष्ट हुई हैं। स्कूल को जाने वाला रास्ता पूरी तरह से टूट गया है। सड़क के साथ लगते कुछ मकान टूट गए हैं और कई मकानों में दरारें आ गई है।ऐसे में लोगों ने धतरवाल चोर है के नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। यहां लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर का भी घेराव किया। प्रोजेक्ट डायरेक्टर को जमकर खरी खोटी सुनाई और भ्रष्टाचार के आरोपों में जवाब मांगा। गुस्साए लोगों ने जांच कमेटी के अध्यक्ष एडीसी शिमला अजीत भारद्वाज की गाड़ी को भी रोक कर रखा।स्थानीय लोगों ने कुछ मामलों में लिखित आश्वासन के बाद एडीसी, मोर्थ प्रोजेक्ट डायरेक्टर और धतरवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशक की गाड़ियों को जाने दिया। एनजीटी को दी शिकायत में चिन्हित स्थान की जांच के दौरान पाई गई अनियमिताओं को लेकर जांच कमेटी भी गुस्से में नजर आई।एडीसीअजीत भारद्वाज ने तो यहां तक कह दिया कि इस तरह का कार्य अन्याय पूर्ण एवं जघन्य अपराध की श्रेणी में आता है पर्यावरण को बड़े पैमाने पर क्षति पहुंचाई गई है। उन्होंने कहा कि कमेटी इसकी रिपोर्ट तैयार कर जल्द एनजीटी को भेजेगी।गौरतलब है कि सामाजिक कार्यकर्ता नाथूराम चौहान ने काम में अनियमिताओं पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने और अवैज्ञानिक ढंग से डंपिंग के के आरोप लगाते हुए एनजीटी में पल डाली है। नाथूराम चौहान की शिकायत पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने शिमला और सिरमौर डीसी के अध्यक्षता में कमेटी गठित कर जांच रिपोर्ट सपने को कहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सुक्खू सरकार ने बल्क ड्रग पार्क को दी नई रफ्तार, 20 एमवीए बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए 28.50 करोड़ मंजूर
    • 15 जून को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज, पांच स्थानों पर होगा राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास
    • मानसून से पहले लोक निर्माण विभाग अलर्ट मोड पर निगरानी
    • 03 जून को बस की टक्कर से जख्पी महिला की पीजीआई में मौत, चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
    • सिरमौर में 15 जून को आयोजित होगी जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.