नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- होली पर सड़क सुरक्षा को लेकर नाहन ट्रैफिक पुलिस के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। ट्रैफिक इंचार्ज एएसआई विजय कुमार, हवलदार दिनेश कुमार, कांस्टेबल राजेश सहित ट्रैफिक टीम ने सड़क पर जगह-जगह नाके डाले। नाके डालने का मुख्य उद्देश्य होली के दौरान बिगड़ैल वाहन चालकों को सुरक्षा का पाठ पढ़ाना रहा।ट्रैफिक पुलिस के द्वारा इस दौरान वाहन चालकों को सीट बेल्ट, हेलमेट सहित वाहनों के दस्तावेजों को दुरुस्त करने व उनके उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। वहीं शहर में सड़कों के किनारे अवैध रूप से पार्किंग किए गए वाहनों को लेकर चेतावनी स्टीकर भी लगाए गए। रविवार को ऐसे अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों पर भी शिकंजा कसा गया जिनकी वजह से यातायात व्यवस्था बाधित हो रही थी।ट्रैफिक पुलिस के द्वारा आइडियल पार्किंग के तहत शनिवार तथा रविवार को चलाए गए अभियान के तहत करीब दो दर्जन से अधिक चालान भी किए गए। ट्रैफिक इंचार्ज विजय कुमार ने वाहन चालकों को नसीहत देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य एकमात्र चालान करना नहीं बल्कि सड़क पर जीवन की सुरक्षा कैसे हो यह भी सुनिश्चित करना जरूरी है। ट्रैफिक पुलिस के द्वारा रविवार को हर आने जाने वाले वाहन के दस्तावेज भी जांचे गए।ट्रैफिक पुलिस के द्वारा चौपाइयां वाहन चालकों को यह भी बताया गया कि आप आज की स्थिति में एंबुलेंस आदि को प्राथमिकता के तौर पर रास्ता दें। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि विशेष परिस्थितियों में नॉन पार्किंग स्पॉट पर खड़े किए गए वाहनों पर अपना मोबाइल नंबर जरूर छोड़ें।उन्होंने यह भी बताया कि सड़कों पर जिन लोगों के द्वारा लंबे समय से अवैध रूप से पार्किंग की जा रही है उन वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। ट्रैफिक इंचार्ज ने कहा कि ऐसे वाहन मालिक अपने वाहनों को पार्किंग में ही खड़ा करें अन्यथा उनका चालान कर दिया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस के द्वारा 2 दिन में करीब 15,000 से अधिक का वाहन अधिनियम उल्लंघन के तहत जुर्माना भी वसूला गया।
Breakng
- पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
- पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
- माजरा में व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
- परंपरागत खेलों को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- पच्छाद में ओलावृष्टि और तूफान ने तबाह की टमाटर-शिमला मिर्च की फ़सलें
- सुक्खू सरकार ने बल्क ड्रग पार्क को दी नई रफ्तार, 20 एमवीए बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए 28.50 करोड़ मंजूर
Monday, June 15
