नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला स्तरीय श्री शिरगुल देवता बैशाखी मेले की तैयारियों को लेकर तहसीलदार राजगढ़ उमेश शर्मा की अध्यक्षता में उपमंडलाधिकारी कार्यालय के सभागार में सांस्कृतिक समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों ने भाग लिया।बैठक में जिला स्तरीय मेले के दौरान आयोजित किए जाने वाले विभिन्न सांस्कृतिक संध्याओं में बुलाए जाने वाले स्टॉल कलाकारों को लेकर चर्चा की गई। समिति के विभिन्न सदस्यों ने हिमाचली, पंजाबी व स्टार कलाकारों को आमंत्रित करने और स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने बारे भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में गैर सरकारी सदस्यों ने भी सांस्कृतिक संध्याओं के आयोजन से संबंधित अपने विचार रखे। तहसीलदार उमेश शर्मा ने कहा कि स्टार कलाकारों को बुलाने बारे 04 अप्रैल, 2024 तक सहमति बन जानी चाहिए।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
