Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा साहिब में झगड़े के बाद व्यक्ति की हत्या, आरोपी पुलिस हिरासत में
    सिरमौर

    पांवटा साहिब में झगड़े के बाद व्यक्ति की हत्या, आरोपी पुलिस हिरासत में

    By Himachal VartaMarch 27, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई मामले में पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामला पांवटा साहिब के भांटावाली गाँव का है। यहाँ दुगल सिंह पुत्र गंगा राम निवासी गाँव भांटावाली ने पुलिस थाना पांवटा साहिब को दी गई शिकायत में बताया कि 21 मार्च की रात उन्ही के गांव का युवक विरेन उर्फ़ गुलू भजन लाल के घर पहुंचा।किसी बात को लेकर वीरेन की भजन लाल के साथ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी इस कदर बढ़ गई कि वीरेन ने भजन लाल पर हमला कर दिया जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटे लगी।पीड़ित ने बताया कि जब 23 मार्च तक उसे भजनलाल कहीं नहीं दिखाई दिया तो उसने उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद भजन लाल के पिता जगदीश चन्द पंचायत प्रधान को लेकर मौके पर पहुंचे।इस दौरान देखा तो भजन लाल कमरे में मृत अवस्था में पड़ा हुआ था जिसके शरीर पर चोटों के निशान थे। इसके बाद मामले की जानकारी पांवटा पुलिस को दी गई।सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची व व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी की धर पकड़ भी शुरू कर दी।पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए जगह-जगह दबिश दी और आरोपी को काबू किया जोकि व्यक्ति की हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया था। एसडीपीओ पांवटा आईपीएस अदिति सिंह ने खबर की पुष्टि की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.