नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के लिए भिन्न-भिन्न अंतर्सदनीय प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा तीसरी से कक्षा पाँचवी तक के विद्यार्थियों के लिए ‘मेंटल हेल्थ’ विषय पर लघुनाटिका तथा कक्षा नवीं से बारहवीं के छात्रों के लिए विलियम शेक्सपियर के प्रसिद्ध नाटकों का मंचन किया गया। सभी विद्यार्थियों ने इस प्रतिस्पर्धा में हर्षोल्लास के साथ भाग लिया और पूर्ण आत्मविश्वास के साथ अपना-अपना किरदार निभाया। प्रधानाचार्या लखविंदर कौर अरोड़ा ने विद्यार्थियों को बताया कि मानसिक स्वास्थ्य रचनात्मक जीवन को जीने की क्षमता और जीवन की अनिवार्य चुनौतियों से निपटने के लचीलेपन को इंगित करता है। वहीं दूसरी ओर विलियम शेक्सपियर के नाटक छात्रों में सहानुभूति आलोचनात्मक सोच और सामूहिक कार्य करने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देते हैं । प्रधानाचार्या ने सभी विजेता रहे प्रतिभागियों को शाबाशी दी और अन्य सभी विद्यार्थियों को समझाया कि प्रतियोगिता में भाग लेना हीअपने आप में ही एक बड़ी उपलब्धि है।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23
