नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला मुख्यालय नाहन के चिड़ावाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर में खाना बनाते समय सिलेंडर ने आग पकड़ ली। सिलेंडर से आग की लपटे इतनी भयंकर उठ रही थी कि आस-पास के लोगों की सांसें तक थम गई। मकान मालिक ने जान हथेली पर रखकर सिलेंडर को किसी तरह गली तक पहुंचाया। यहां सिलिंडर ने भयंकर रूप धारण कर लिया। सिलेंडर से आग की भयंकर लपटें उठती देखकर आस-पास के घरों में भी खौफ की लहर दौड़ गई। लोगों ने जान हथेली पर रखकर आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद लोगों की जान में जान आई। जानकारी अनुसार चिड़ावाली निवासी सत्या तोमर के घर पर एक धार्मिक आयोजन था। देर शाम को खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान सिलेंडर ने आग पकड़ ली। सिलिंडर में आग लगी देखकर मकान मालिक ने उसे घसीट कर गली तक पहुंचाया। गली में सिलेंडर में लगी आग ने तांडव मचा लिया। सिलेंडर से भयंकर तरीके से आग की लपटें उठने लगी। पूरा सिलिंडर दहकते हुए आग के गोले में बदल गया और उसके चारों ओर आग ही आग नजर आने लगी। इससे आस-पास के लोगों में भगदड़ मच गई। लोग गली में खड़े अपने दोपहिया वाहन हटाते नजर आने लगे। इसी बीच कुछ लोगों ने जान हथेली पर रखकर सिलेंडर पर पानी और रेत फेंकना शुरू कर दिया। जान हथेली पर रखकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे यह लोग निरंतर आग और रेत को सिलिंडर पर फेंकते रहे। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सिलेंडर की आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद लोगों की जान में जान आई। बता दें कि जिस संकरी गली में सिलेंडर रखा गया था उसके दोनों ओर मकान बने हुए थे। यदि सिलेंडर फटता तो बड़ा हादसा पेश आ सकता था। गनीमत यह रही कि सिलेंडर से बेशक लपटें भयंकर तरीके से उठती रही लेकिन वह फटा नहीं। लोगों के सामूहिक प्रयास से सिलेंडर की आग पर काबू पाया गया।
Breakng
- बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
- विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
- गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
- 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
Tuesday, June 9
