नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– जिला सिरमौर के उपमंडल पावंटा साहिब की फार्मा कंपनी ज़ी लेबोरेटरीज के निहालगढ़ प्लांट के लेखा कार्यालय से ककनरीब 12 लाख की नकदी चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पावंटा साहिब पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के बिजनौर से काबू किया है।पुलिस ने आरोपी से करीब 12 लाख का कैश भी बरामद किया है। आरोपी की पहचान 21 वर्षीय विवेक पुत्र धनीराम के रूप में हुई है। बता दें आरोपी विवेक ज़ी लेबोरेटरीज में ही पहले काम करता था। वह करीब 5 साल से पांवटा साहिब में ही रह रहा था। इसी दौरान उसने होली के दिन इस वारदात को अंजाम दिया और बाइक पर बिजनौर भाग गया।जानकारी के अनुसार, पहले पुलिस ने आरोपी की पहचान की। जिसके बाद उन्होंने आरोपी की मोबाइल लोकेशन खंगाली और जाल बिछाकर आरोपी को उसके शहर से काबू किया। पुलिस जांच कर रही है कि वारदात को अंजाम देने में फैक्ट्री के किसी अन्य कर्मी ने उसका साथ दिया था या नहीं।फ़िलहाल, यह साफ़ नहीं हुआ है कि वास्तव में 12 लाख की ही चोरी हुई थी या ये राशि 30 लाख से अधिक थी। मामले की पुष्टि पांवटा साहिब की डीएसपी अदिति सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस रिमांड में आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
