पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब उपमंडल के माजरा क्षेत्र में एक युवक ने जंगल में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 27 वर्षीय शिवम पुत्र पवन कुमार वीपीओ माजरा के रूप में हुई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।जानकारी के अनुसार जंगल गश्त पर जब फॉरेस्ट गार्ड राकेश मेलियों के नजदीक कब्रिस्तान की तरफ जा रहा था तो देखा कि पेड़ पर एक व्यक्ति लटका हुआ है। इसकी सूचना फॉरेस्ट गार्ड ने माजरा पुलिस थाने में दी। माजरा थाने को सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी प्रताप परमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।जंगल में फंदे से लटके युवक से 100 मीटर की दूरी पर एक काले रंग की बाइक और लाल रंग का हेलमेट भी पुलिस को बरामद हुआ। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया।पुलिस को दिए बयान में मृतक शिवम के पिता पवन कुमार ने बताया कि शिवम सुबह 11:00 बजे से घर से बिना बताए निकल गया था और उसके बाद उसका कुछ भी पता नहीं था। माजरा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने घटना की पुष्टि की है। दो
Breakng
- बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
- विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
- गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
- 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
Tuesday, June 9
