नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- दो बार शिमला थे संसदीय क्षेत्र से रहे सांसद वीरेंद्र कश्यप से आज मोबाइल पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि उन के पास कुछ कांग्रेस के नेता आए थे और उन्होंने कांग्रेस पार्टी से शिमला संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की खबर थी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के नेता यह भी चाहते थे कि कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करूं मगर उन्होंने इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ उनके संबंध बहुत पुराने हैं और उन्हें भाजपा में रहते हुए काफी इज्जत मिली है जिस कारण उन की जमीर रह इजाजत नहीं देती कि ऐसे समय पार्टी से बेवफ़ाई करूं। कश्यप ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नेताओं को साफ इंकार कर दिया कि वह कांग्रेस पार्टी में जाने से असमर्थ हैं जिससे कांग्रेस पार्टी को काफ़ी निराशा हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता जो भी प्रचार उनके बारे में कर रहे हैं वह आधारहीन है और उन पर कभी भी विश्वास नहीं किया जाए।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23
