नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)( एसपी जैरथ)जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ में पुलिस चौकी पझौता की टीम ने देसी शराब की 28 पेटियों सहित वाहन चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ओमप्रकाश, निवासी गांव शमौण (झाल-कवाल), टपरोली तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राजगढ़ थाना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम ने झाल-कवाल कैची (नजद गांव शमौण सडक) पर झाल-कवाल लिंक रोड से आ रही (बोलेरो गाड़ी न. HP16-9858) को शक के आधार पर जांच के लिए रुकवाया।तलाशी के दौरान गाड़ी की पिछली सीट व डिग्गी में रखी देसी शराब की कुल 28 पेटियां (336 बोतलें ) बरामद हुई। आरोपी इससे संबंधित कोई दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सका। लिहाजा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
