नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन पुलिस की टीम ने पांवटा निवासी एक युवक को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रितिक निवासी वार्ड न. 10, देवी नगर, पावंटा साहिब, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। अदालत ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है।जानकारी के मुताबिक, नाहन पुलिस की टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक युवक के पास से नशीला पदार्थ बरामद हो सकता है। गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रितिक नामक युवक की तलाशी ली।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10.03 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। लिहाजा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Breakng
- बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
- विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
- गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
- 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
Tuesday, June 9
