नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) सिरमौर जिला में डाईस पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों को चुनावी डियुटी लगाने हेतु आज शनिवार को नाहन के बचत भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न बोर्ड, निगम के अलावा बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। तहसीलदार निर्वाचन महेन्द्र ठाकुर ने इस अवसर पर बताया कि ‘‘डिस्ट्रिक्ट इन्फोरमेशन सिस्टम फॉर इलैक्शन’’ (डाईस) वैब एप्लीकेशन कर्मचारियों का डाटा डालना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि डाईस वैब एप्लीकेशन में अपलोड डाटा के आधार पर ही कर्मचारियों की निर्वाचन सम्बन्धी डियुटियां लगाई जायेंगी।उन्होंने कहा कि इससे पूर्व, जिला के विभिन्न विभागों के आहरण एवं वितरण अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि आज बोर्ड और निगमों तथा विभिन्न बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों को डाईस पोर्टल में कर्मचारियेां का डाटा फीड करने की जानकारी प्रदान की गई है। महेन्द्र ठाकुर ने कहा कि सभी अधिकारी ‘‘डाईस वैब एप्लीकेशन’’ पर अपने सभी कर्मचारियों का डाटा अपडेट करने के उपरांत एक प्रमाण पत्र भी जारी करेंगे। तहसीलदार निर्वाचन कहा कि डाईस वैब एप्लीकेशन पर कर्मचारियों के डाटा अपलोड एवं अपडेट करने के इसी प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम सिरमौर जिला के पांचो विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किये जा रहे हैं। विभिन्न बोर्ड, निगम तथा बैंक के अधिकारी और कर्मचारी भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23
