पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):– उप मंडल पांवटा साहिब के सहायक निर्वाचन अधिकारी गुंजित सिंह चीमा के निर्देशन में निर्वाचन स्वीप टीम ने बढ़ाना पंचायत के मतदाताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए जागरूक किया। जागरूकता कार्यक्रम को जोगिंदर शर्मा ने मतदान पर स्वरचित कविता ,”चुनाव में मतदान मतदान करों,देश का नवनिर्माण करो”, सुनाकर किया। उन्होंने स्वीप कार्यक्रम के उद्देश्य को विस्तार से समझाया। खंड समन्वयक रुखसाना ने संविधान द्वारा प्रदत्त मताधिकार के महत्व पर प्रकाश डाला। पांवटा साहिब निर्वाचन स्वीप कार्यक्रम के नोडल ऑफिसर धनवीर चौहान ने व्यवस्थित मतदान के लिए मतदाताओं को शिक्षित किया और मतदान में सहभागिता के लिए प्रेरित करने के बाद मतदान के लिए शपथ दिलाई। जिला सिरमौर निर्वाचन आइकॉन जीवन प्रकाश जोशी ने अपने वक्तव्य में कहा कि चुनाव हमारा राष्ट्रीय पर्व है, इस पर्व को मतदाताओं की सहभागिता से मनाने से लोकतंत्र को मजबूती मिलती है।इस अवसर पर ग्रामीण सुंदर सिंह जी ने हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता पर एक मधुर गीत प्रस्तुत किया। कर्यक्रम में जीवन प्रकाश जोशी, धनवीर चौहान, जोगिंदर शर्मा, रुखसाना, रामलाल, चत्तर सिंह,ग्राम पंचायत प्रधान देवराज नेगी, सुंदर सिंह , मीरा देवी, इंदिरा देवी, काहन सिंह, निर्मला तोमर,ग्राम विकास अधिकारी देवेंद्र सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा वर्कर, बी एल ओ सहित 90 ग्राम वासी उपस्थित रहे।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
