Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»एसडीएम पच्छाद करेंगे नारग में मां नगरकोटी मेले का शुभारंभ
    सिरमौर

    एसडीएम पच्छाद करेंगे नारग में मां नगरकोटी मेले का शुभारंभ

    By Himachal VartaApril 8, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ)जिला सिरमौर के नारग का सुप्रसिद्ध एवं पारंपरिक जिला स्तरीय दो दिवसीय मां नगरकोटी मेले का शुभारंभ 09 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे मां नगरकोटी की पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर से मेला ग्राउंड तक शोभायात्रा के साथ हो जाएगा। यह जानकारी देते हुए एसडीएम एवं अध्यक्ष मेला कमेटी डॉ. संजीव कुमार धीमान ने बताया कि मेले का विधिवत शुभारंभ उपमंडलाधिकारी नागरिक पच्छाद करेंगे।वह प्रातः 10 बजे मां नगरकोटी देवी की शोभायात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि मां नगरकोटी मेले के समापन समारोह के मुख्य अतिथि उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा होंगे। वह 10 अप्रैल को प्रातः 10:15 बजे मां नगरकोटी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और उसके उपरांत खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ भी करेंगे।उपायुक्त सिरमौर महिलाओं द्वारा रस्साकस्सी, मटका फोड़, म्यूजिकल चेयर एवं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता के अलावा विशाल दंगल का भी शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल को प्रातः 6 बजे मैराथन ‌( नशा मुक्ति के लिए दौड़) प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि मेले के दोनों दिन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे।मेले के प्रथम दिन स्थानीय व हिमाचल के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे तथा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं जिसमें चुनाव का पर्व, देश का गर्व थीम पर आधारित रंगोली, कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी।उन्होंने बताया कि मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल के प्रसिद्ध कलाकार रमेश कटोच, नरेंद्र निटू, कपिल शर्मा और मदन झालटा जहां हिमाचली लोक संस्कृति के दर्शन करवाएंगे, वहीं दूसरी एवं अंतिम सांस्कृतिक संध्या में चुड़ेशवर लोक नृत्य संस्कृतिक मंडल जलग, राजगढ़ के मुख्य कलाकार रघुवीर सिंह और ममता भारद्वाज दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। उन्होंने आम जनता से मेले में अधिक से अधिक संख्या पधार कर मेले की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.