नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर सुमित ने नारग शिक्षा खंड के तहत राजकीय उच्च पाठशाला मलूटी का औचक निरीक्षण किया। उपायुक्त ने इस अवसर पर विद्यालय के रिकॉर्ड की जांच की। उन्होंने विद्यालय में चल रहे मिड डे मील योजना के तहत बच्चों को दिए जा रहे भोजन की भी जानकारी हासिल की। *शिक्षक विधार्थियो को दें गुणत्माक शिक्षा* उपायुक्त सिरमौर ने इस अवसर पर कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षा के साथ-साथ विधार्थियो को खेलकूद तथा अन्य गतिविधियों जैसे स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों से भी जोड़ा जाना चाहिए ताकि विद्यार्थियों का सर्वागीण विकास हो सके। उपायुक्त ने स्कूल के प्रभारी तथा अन्य शिक्षकों को निर्देश दिए कि सभी विद्यार्थियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाये और शिक्षण कार्य में कोई भी कोताही न बर्ती जाये। उन्होने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वागीण विकास शिक्षकों की जिम्मेवारी है और शिक्षकों को इस कार्य को ईमानदारी से निभाना चाहिए। *सुमित खिमटा अन्य अधिकारियो को भी करते हैं निरीक्षण के लिए प्रेरित* उल्लेखनीय है कि उपायुक्त सुमित खिमटा जब भी जिला के प्रवास पर निकलते हैं तो वह विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र आदि संस्थानों का निरीक्षण भी अवश्य करते हैं। उपायुक्त, जिला के अन्य अधिकारियों को भी शिक्षण संस्थानों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों आदि के निरीक्षण के लिए प्रेरित करते हैं। उनका मानना है कि इससे सरकारी संस्थानों क़ी कार्यप्रणाली में सुधार के साथ सेवा में गुणवत्ता भी बनी रहती है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
