Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»फागू विद्यालय में हवन यज्ञ करके गुरूकुल की प्राचीन परंपराओं को निभाया
    सिरमौर

    फागू विद्यालय में हवन यज्ञ करके गुरूकुल की प्राचीन परंपराओं को निभाया

    By Himachal VartaApril 11, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– शक संवत 2081 के आगमन और चैत्र नवरात्रे के अवसर पर गुरूकुल के नाम से प्रसिद्ध राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागू में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया । जिसमें स्कूल के सभी बच्चों, अध्यापकों और अभिभावकों ने भाग लिया । इस मौके पर आचार्य विवेक चैतन्य ने उपस्थित लोगों और स्कूली बच्चों  के ज्ञानवर्धन के लिए  संस्कार निर्माण और   आध्यात्मिकता पर प्रकाश डाला । बता दें कि फागू में रियासतकाल के दौरान गुरूकुल नाम से विद्यालय संचालित किया जाता रहा है जिसमें क्षेत्र की अनेक महान हस्तियों ने शिक्षा ग्रहण करके प्रदेश का नाम रोशन किया है जिनमें पझौता आन्दोलन के रींग लीडर रहे वैद्य सूरत सिंह भी इस गुरूकुल के विद्यार्थी रहे है । अतीत में इस गंुरूकुल  विद्यालय में हवन यज्ञ की परंपरा निभाई जाती रही थी परंतु आजादी के उपरांत इस विद्यालय का सरकारीकरण होने से अतीत से चली आ रही अनेक धार्मिक  परंपराएं विलुप्त हो गई थी  ।
    काफी वर्षों के अंतराल के उपरांत इस स्कूल में पहली बार शक संवत के आगमन और चैत्र नवरात्रें क उपलक्ष्य पर एसएमसी अध्यक्ष यशपाल शवाईक तथा स्थानीय पंचायत प्रधान के सहयोग से हवन यज्ञ का आयोजन करके  गुरूकुल की पुरानत परंपराओं को पुनः आरंभ किया गया । जिसकी पुष्टि कार्यवाहक प्रधानाचार्य रेखा भोटा ने की है। उन्होने  बताया कि ऐसे धार्मिक अनुष्ठानों से विद्यालय के वातावरण में एक नई ऊर्जा का संचार होता है जिससे बच्चें सुसंस्कारित बनने के साथ साथ उनकी रूचि आध्यात्मवाद की ओर बढ़ती है ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.