नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– विद्युत विभाग ने बिजली बिल जमा ना करवाने वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की कार्रवाई अमल में लाई है।130 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के विद्युत विभाग ने बिजली बिल जमा ना करवाने के चलते कनेक्शन काटे हैं। तो वहीं डेढ़ सौ से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करवाने को लेकर नोटिस जारी किए हैं। मीडिया से रूबरू हुए विद्युत विभाग के एसडीओ रमेश चौधरी ने बताया कि विभाग को 30 लाख रुपए लंबित बिजली बिल विद्युत उपभोक्ताओं से वसूलना है । जिसको लेकर 150 विद्युत उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बिजली बिल जमा ना करवाने वाले 130 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे गए हैं। 18 लाख रुपए बिजली बिल रिकवर किया जा चुका है। शिक्षा विभाग समेत आईपीएच विभाग के पास भी विद्युत विभाग का बिजली बिल लंबित है। दोनों सरकारी विभागों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शेष बिजली बिल वसूलने के लिए कनेक्शन काटने की कार्रवाई आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी।
Breakng
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
- 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
- आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
- राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
- 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
Monday, June 8
