Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»गोलीबारी की वारदात ने खोली सुक्खू सरकार के कानून व्यवस्था की पोल – मेलाराम शर्मा
    सिरमौर

    गोलीबारी की वारदात ने खोली सुक्खू सरकार के कानून व्यवस्था की पोल – मेलाराम शर्मा

    By Himachal VartaApril 13, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– सिरमौर जिला के पांवटा साहिब क्षेत्र के निहालगढ़ गोलीबारी की वारदात से पूरे जिले में दहशत का माहौल हो गया है और कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अपराधिक मामले चरम सीमा तक पहुंच गए हैं। जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने यहां एक बयान जारी कर बताया कि जब से प्रदेश में कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है राजधानी समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सरेआम निरीह हत्याएं और गोलीबारी की घटनाएं होने से दहशत फैल रही है। देवभूमि के नाम से विख्यात शांतिप्रिय राज्य हिमाचल में इस प्रकार की घटनाएं बहुत चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की व्यवस्था परिवर्तन के चलते प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और चारों ओर गुंडाराज शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रशासन पर सुक्खू सरकार की ढीली पकड़ के कारण अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी सरेआम लोगों पर गोलियां चलाई जा रही है और आम जनता डर के साए में जी रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में राजधानी शिमला के माल रोड पर सरेआम युवक की हत्या के बाद पांवटा साहिब के निहालगढ़ में गोलीबारी की वारदात ने सुक्खू सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। मेलाराम शर्मा ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि गोलीबारी में संलिप्त सभी दोषियों को शीघ्र पड़कर सलाखों के पीछे डाला जाए ताकि डर के साए में जी रहे ग्रामीण राहत की सांस ले सके।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.