नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) : – अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर आज नाहन में बाबा साहब अम्बेडकर के देश की महिलाओं और मजदूर वर्ग के लिए किये गये योगदान पर आशीष कुमार द्वारा लिखित *अम्बेडकर महिला और मजदूर वर्ग* नामक संक्षिप्त पुस्तिका का विमोचन नाहन शहर के पूर्व शिक्षाविद और पूर्व प्रधानाचार्य प्रोफेसर अमर सिंह के दवारा किया गया। पुस्तिका के लेखक आशीष कुमार ने बताया की ये पुस्तक कोई भारी भरकम किताब नहीं है। ये किताब अलग अलग पुस्तकों के अध्ययन के बाद बाबा साहब के देश की शोषित वर्ग जिसमे महिला भी महत्वपूर्ण है पर कुछ भाग महिलाओं पर लिखा गया है। जिसमे मे ये बताया गया है की बाबा साहब ने ऐसे क्या प्रावधान किये थे जिससे देश की महिलाओं की स्थिति मे क्रांतिकारी परिवर्तन आया है । इसके अतिरिक्त बाबा साहब एक मजदूर नेता के रूप में भी काम किया। मजदूर किसान वर्ग के लिए किये गये उनके कार्यों का वर्णन इस पुस्तिका में किया गया है । मुख्यता ये पुस्तक बाबा साहब दावरा समाज के हर वर्ग के लिए किये गये कार्यों को पारदर्शित करती है। इस मौके पर लेखक सुरेंदर खालसा, दीपक चौहान, राजेश कश्यप। परवीन सोढा और हिमाचल किसान सभा के अध्यक्ष सतपाल मान भी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
Breakng
- विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
- गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
- 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
- आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
Tuesday, June 9
