Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बैशाखी मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या पर कलाकारों ने बांधा समां
    सिरमौर

    बैशाखी मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या पर कलाकारों ने बांधा समां

    By Himachal VartaApril 14, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– शिरगुल देवता बैशाखी मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से समा बांधा और लोगों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान लोक कलाकार सुजाता मजूमदार, गगन, डॉ0 मदन झाल्टा तथा हनी नेगी ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों ने भी श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया।गत सांय राजगढ़ के नैहरू मैदान में आयोजित प्रथम सांस्कृतिक संध्या में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल. आर. वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर योगेश रोल्टा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।एल. आर. वर्मा ने बताया कि राजगढ़ का पारंपरिक एवं ऐतिहासिक श्री शिरगुल देवता बैशाखी मेले की अपनी अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि यहां के लोगों ने आज भी अपनी परंपराओं और संस्कृति को संजोकर रखा है। हमें अपनी प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर को जीवन्त रखने के यथा संभव प्रयास करते रहना चाहिए।उन्होंने बताया कि मेलों एवं त्योहारों के आयाजनों से जहां प्रदेश के रीति-रिवाजों, परंपराओं एवं सांस्कृतिक मूल्यों को भावी पीढ़ी तक पहंचाने में भी सहायता मिलती है वहीं एक-दूसरे की संस्कृति को देखने व समझने का अवसर भी मिलता है।  अध्यक्ष मेला कमेटी एवं एसडीएम राजगढ़ राज कुमार ठाकुर ने मुख्य अतिथि एल. आर. वर्मा, उनकी धर्मपत्नी कमलेश वर्मा व विशेष अतिथि योगेश रोल्टा का स्वागत करते हुए उन्हें शॉल, टोपी, मफलर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने सांस्कृतिक संध्या में पधारे मेहमानों व स्थानीय लोगों स्वागत किया और मेले में पधारने पर उनका आभार व्यक्त किया।इस मौके पर पुलिस उप-अधीक्षक वी.सी. नेगी, तहसीलदार उमेश शर्मा, नायब तहसीलदार दयानंद शर्मा, मेला कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सहित अन्य  व्यक्ति उपस्थि थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.