नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सिरमौर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नाहन मंडल द्वारा आयोजित भीमराव अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। देश के संविधान निर्माता डा भीमराव आंबेडकर की 133वीं जयंती रविवार को पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। बिंदल ने आंबेडकर जी का स्मरण करते हुए कहा की केंद्र ने मोदी सरकार में वंचितों की सेवा सर्वोपरि है और इसी दृष्टि से छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले 58% छात्र एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग से है। इससे समस्त समाज को शिक्षित बनाने के संकल्प पर अद्भुत काम जुआ है। पीएम फसल बीमा योजना के अंतर्गत 71% एससी, एसटी और ओबीसी किसान लाभान्वित हुए है। मुद्रा योजना के अंतर्गत 40 करोड़ लाभार्थी में से 51% एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग से है। मोदी जी का एक ही प्रयास सबका साथ-सबका विकास, इसी संकल्प को लेकर भाजपा आगे बड़ रहीं है। उन्होंने कहा की जिस प्रकार से आंबेडकर जी ने नए भारत की नीव उस समय रखी थी और आज के समय में पीएम मोदी विकसित भारत के संकल्प को आगे बड़ा रहे है।बिंदल ने कहा की मोदी की गारंटी है , सबका साथ सबका विकास। जनजातीय समाज के स्वास्थ्य देखभाल के लिए केंद्रित दृष्टिकोण से हम जनजातीय बच्चों के बीच कुपोषण को खत्म करने और जनजातीय क्षेत्रों में मिशन मोड में व्यापक स्वास्थ्य देखभाल और सेवाएं प्रदान करने की दिशा में काम करेंगे, हम सिकल सेल एनीमिया को खत्म करने की दिशा में काम करेंगे, यह हमारा संकल्प है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
