नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) : – पांवटा साहिब के वार्ड नंबर-3 में एक खेत में आग लगने से 10 बीघा खेत में गेहूं की फसल राख हो गई। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया।जानकारी के अनुसार गुरजीत सिंह निवासी वार्ड नंबर-3, बद्रीपुर ने के खेत में वीरवार दोपहर को अचानक आग भड़क गई। खेत में आग लपटें देख कर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे व आग बुझाने में जुट गए। लोगों ने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक 10 बीघा खेत में गेहूं की फसल राख हो गई थी।बताया जा रहा है कि गुरजीत सिंह के रिश्तेदारी में कोई बीमार थे तथा पूरा परिवार अस्पताल गया हुआ था तथा घर पर कोई भी मौजूद नहीं था।बद्रीपुर के तिक्कर सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह व हरपाल सिंह आदि ने बताया कि खेत के दूसरी तरफ एक मंदिर है तथा मंदिर में विवाह का कार्यक्रम चला हुआ था। इस दौरान किसी ने पटाखे फोड़े, जिसकी चिंगारी खेत में जा गिरी तथा देखते ही देखते फसल राख हो गई। लोगों ने अग्निशमन विभाग को भी इसकी सूचना दी थी। अग्निशमन विभाग की टीम गाड़ी सहित मौके पर पहुंची लेकिन मुख्य सड़क से वार्ड नंबर-3 की गली में बिजली की थ्री फेज लाइन बहुत नीचे लटकी होने के कारण खेत तक गाड़ी नहीं पहुंच पाई।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
