नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– शहर के नया बाजार क्षेत्र से लाखों रूपए की ऑन लाइन ठगी के मामले में पुलिस ने साइबर गैंग का एक और शातिर को दबोच लिया है। जिले के एसपी रमन मीणा ने बताया कि शहर में हुई लाखों की ठगी के मामले में पुलिस थाना सदर नाहन में 2 अप्रैल को मामला दर्ज किया गया था।एसपी ने बताया कि मामले में गठित एसआईटी ने बीते दिन उक्त मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी मुन्ना सक्सेना, निवासी देउचेरा, तहसील आमला, जिलाबरेली, उत्तर प्रदेश को बरेली से दबोचने में सफलता प्राप्त की है। मीणा ने बताया कि उक्त आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया गया अदालत ने आरोपी समेत पुर्व पुलिस रिमांड में चल रहे अफ्ऱीकी मूल के दोआरोपियों 20 अप्रैल तक पुलिस रिमांड में रखने के आदेश दिए है। एसपी ने बताया कि मामले में जांच जारी है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
