नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):– जिला में ग्रीष्म ऋतु के आगमन के साथ ही अग्निशमन विभाग, नाहन द्वारा अग्निशमन जागरूकता सप्ताह (14-20 अप्रैल) मनाया जा रहा है ताकि जिला के स्थानीय जनता एवं उद्योगों व कार्यालयों में आगजनी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।इसी के मध्य नजर आज 19 अप्रैल 2024 को जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के जोहड़ों स्थित मेसर्स राघव इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, काला अंब के समस्त स्टाफ एवं कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष पर जागरूकता अभियान एवं आगजनी की घटनाओं से बचने हेतु मोक अभ्यास के माध्यम से अग्निशमन विभाग, दमकल चौकी काला अंब की टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया।इस अभियान में आज लगभग कंपनी के 30 कर्मचारियों ने जागरूकता अभियान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम (विभिन्न अग्निशामक यंत्रों को चलाने) का लाभ ग्रहण किया, जिसकी जानकारी आदर्श अग्निशमन केंद्र, नाहन के लीडिंग फायरमैन रमेश चंद शर्मा ने दी।उन्होंने बताया कि अग्नि सुरक्षा सप्ताह के मध्य नजर जिला सिरमौर के विभिन्न क्षेत्रों में आगजनी की घटनाओं को कम करने एवं लोगों में जागरूकता पैदा करने हेतु इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है, ताकि स्थानीय समुदायों में आगजनी पर जागरूकता लाई जा सके व इस ग्रीष्म ऋतु में जंगली आग एवं घरेलू आग से होने वाले जान एवं माल के नुकसान को भी कम किया जा सके।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
