नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– जिला मुख्यालय नाहन के अंतर्गत पुलिस ने अवैध रूप से उगाए गए अफीम के 380 पौधे बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी राजपाल पुत्र बाबूराम निवासी धोबघाट डाकघर सुरला तहसील नाहन जिला सिरमौर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना नाहन की टीम गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उक्त व्यक्ति ने अपने खेतों में अवैध रूप से अफीम की खेती की है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने उक्त स्थान पर दबिश दी और मौके से अफीम के 380 पौधे बरामद किए।जिसके बाद आरोपी राजपाल के खिलाफ पुलिस थाना कालाअंब में मामला दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्यवाही की जा रही है। एसपी रमन कुमार मीणा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।
Breakng
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
- 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
- आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
- राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
- 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
Tuesday, June 9
