नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के नाहन उपमंडल के त्रिलोकपुर स्थित महामाया श्रीबाला सुंदरी मंदिर में त्रयोदशी के दिन 69 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। त्रिलोकपुर स्थित महामाया श्री बाला सुंदरी मंदिर में चैत्र व अश्विन नवरात्रों में 15 दिन तक नवरात्रि मेला चलता है।जहां देश-विदेश सहित हरियाणा उत्तराखंड पंजाब और हिमाचल से लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन को आते हैं और सुख समृद्धि की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।नवरात्र मेले के 13वें दिन श्रद्धालुओं ने माता को 12 लाख 82 हजार 500 रुपए अर्पित किए। जबकि चांदी 1960 ग्राम और सोना 1 ग्राम 500 मिलीग्राम भेंट किया।महामाया श्री बाला सुंदरी मंदिर न्यास द्वारा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग, ठहरने व भंडारे की उचित व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही बाहर से आने वाले भक्तों की सुरक्षा के लिए होमगार्ड और पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
