नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)आज खान सुरक्षा निदेशक श्रीनगर क्षेत्र संजीव नमोला की अध्यक्षता में जिला सिरमौर के सभी माईन ओनर्स एवं माइन मैनेजर्स की मीटिंग सी सी आई के गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई जिसमें निदेशक ने कहा इस क्षेत्र में ग्रुप वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर सी सी आई की माइन में खोला जाये जिसमें सभी माइंस के वर्कर्स ट्रेनिंग ले सके जिसे उपस्थित सभी लोगों ने स्वीकार किया ।उन्होंने सभी लोगों को निर्देश दिया कि सभी कामगारों के आई डी कार्ड बनवाये जाये एवं उनके मेड़िकल चैक अप करवायें जाये विशेषकर सीलोकोसिस टेस्ट किसी क्वालीफाईड डाक्टर से करवा कर उनका रिकॉर्ड रखा जाये । उपस्थित सभी लोगों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। राजेन्द्र तिवारी ने निदेशक का स्वागत एवं उनके बहुमूल्य विचारों के लिये धन्यवाद किया।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23
