Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»लोकतंत्र की मज़बूती के लिए हर वोट जरुरी : एसडीएम
    सिरमौर

    लोकतंत्र की मज़बूती के लिए हर वोट जरुरी : एसडीएम

    By Himachal VartaApril 23, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- औसहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम पच्छाद डॉ0 संजीव कुमार धीमान के निर्देशन में आगामी लोक सभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चत बनाने एवं सभी पात्र युवा एवं नए मतदाताओं को वोट बनवाने व मताधिकार का प्रयोग करने बारे जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के तहत सोमवार को पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बनी बखोली के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलोह और ग्राम पंचायत टिकरी कुठार के राजकीय उच्च विद्यालय नयागांव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वीप के नोडल अधिकारी दिनेश कुमार ने उपस्थित विद्यार्थियों, लोगों व विद्यालय के अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हर वोट लोकतंत्र में महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र की मज़बूती और स्थिरता के लिए प्रत्येक को अपने वोट का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल, 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नागरिक 04 मई तक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं तथा जो लोग एक पंचायत से दूसरी पंचायत में स्थानांतरित हुए हैं वह भी अपना वोट स्थानांतरित करवा सकते हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से आगामी एक जून को मतदान करने की अपील भी की। सहायक नोडल अधिकारी स्वीप दिनेश शर्मा ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा 85 साल से अधिक उम्र वाले मतदाता व दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर से ही मतदान करने की विशेष व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर पंचायत सचिव, समस्त विद्यालय स्टाफ, सिलाई अध्यापिका व विद्यार्थियों सहित लोग मौजूद रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.