नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर में उपमंडल पांवटा साहिब के देवीनगर में एएचटीयू टीम ने एक व्यक्ति को 20.2 ग्राम चिट्टे के साथ काबू किया है। पुलिस ने आरोपी चमन लाल निवासी देवीनगर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली पांवटा साहिब के वार्ड नंबर-10 देवीनगर में एक व्यक्ति काफी समय से नशा तस्करी कर रहा है। पुलिस की एएचटीयू की टीम ने सूचना के आधार पर उक्त स्थान पर दबिश दी और घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर से 20.2 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार किया गया।बताया जा रहा है कि आरोपी दूसरे राज्यों से चिट्टा सस्ते दामों में खरीद कर पांवटा साहिब में युवाओं को महंगे दामों पर बेचने का काम करता है। डीएसपी अदिति सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है और पता लगाया जा रहा है कि चिट्टे की तस्करी कहां से की जाती है और इस धंधे में कौन-कौन शामिल हैं।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
