नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्राकृतिक आपदा के दौरान राहत प्रकरण के पैसो में बंदर बांट कर अपने करीबियों को लाभ पहुंचाया है और इसमें गरीब व पात्र लोगों की अनदेखी की है रावत ने बताया कि जिन लोगों का सचमुच में ही भारी वर्षा के कारण नुकसान हुआ था उन लोगों को आज तक भी राहत प्रकरण का पैसा नहीं मिला है जिससे गरीब व पात्र लोग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार को बहुत सारा पैसा दिया था लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इन पैसों के बंटवारे में धादली कर अपने गरीबियों को लाभ पहुंचाया है लेकिन पात्र लोग आज भी इन पैसों का इंतजार कर रहे हैं जबकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राहत प्रकरण के नाम पर बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं रावत ने बताया कि जब-जब भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तब तब कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता दोनों हाथों से लूटने का काम करते हैं और प्रदेश की भोली भाली जनता को मूर्ख बनाते हैं इसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी के नेताओं को लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
