Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अक्षय तृतीया भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर श्री रेणुका जी में पहुंची देव पालकियां
    सिरमौर

    अक्षय तृतीया भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर श्री रेणुका जी में पहुंची देव पालकियां

    By Himachal VartaMay 10, 2024
    Facebook WhatsApp

    श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा):– अजर अमर भगवान विष्णु के छठे अवतार भृगुकुल नंदन भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बैसाख शुक्ल अक्षय तृतीय को जिला सिरमौर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। तीर्थ श्री रेणुका जी चूंकि भगवान परशुराम की जन्मस्थली है, लिहाजा यहां भगवान परशुराम का जन्मोत्सव रेणुका जी विकास बोर्ड, सन्त समाज, स्थानीय श्रद्धालुओं के बीच तीन दिवसीय आयोजन के तहत मनाया जा रहा है।

    इस कड़ी में परशुराम जी जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर ददाहू तहसील परिसर से जामु कोटि से चांदी की सुस्सजित देव पालकी के अलावा कटाह शीतला से भगवान परशुराम की देव पालकियों की शोभायात्रा श्री रेणुकाजी के लिए पारंपरिक वाद्य यंत्रों, देवलुओं व भगवान परशुराम के जय जयकारों के बीच आगे बढ़ी।

    वहीं आज तीर्थ श्री रेणुकाजी के भगवान परशुराम प्राचीन देवठी परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमें विधानसभा उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष रेणुकाजी विकास बोर्ड विनय कुमार ने मुख्य तौर पर शिरकत कर पूर्णाहुति में भाग लिया।

    इससे पूर्व यहां रात्रि भजन संध्या का आयोजन हुआ। उपाध्यक्ष विस एवं चेयरमैन रेणुकाजी विकास बोर्ड ने कहा कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव को बोर्ड द्वारा आगामी समय में और भी विस्तार से मनाया जाएगा। साथ ही तीर्थ के विकास के लिए बोर्ड द्वारा प्रयास जारी रखे जाएंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.